रायपुर। कोरोना महामारी की चपेट में आकर फिर से एक कोरोना योद्धा की जान चली गई है, DSP आदित्य हीराधर का कोरोना से निधन हो गया है, रायपुर CID पुलिस मुख्यालय में ये पदस्थ थे, आज सुबह बिलासपुर के निजी अस्पताल में निधन हुआ है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक कई पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है, प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण बीते एक महीने से भी अधिक समय से जिलेवार लॉकडाउन लागू किया गया है, जिससे कि इस महामारी के संक्रमण की रोकथाम की जा सके। इस दौरान पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। जो कि अपनी जान खतरे में डाल कर जनता के लिए सुरक्षा व्यवस्था में सहभागी बनते हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बीते दिन 11 हजार 867 कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं 172 मरीजों की मौत हुई है, प्रदेश में अब तक 8 लाख 63 हजार 343 संक्रमित मिल चुके हैं, छत्तीसगढ़ में अब तक 10742 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में अब तक एक्टिव मरीजों की संख्या 1,25,104 है, छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख 27 हजार 497 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
237
