रायगढ़। घर का चावल बेचने की बात पर पिता की डांट फटकार से क्षुब्ध होकर बेटे ने ऐसा कदम उठा लिया जिसकी कल्पना भी नही की जा सकती। पिता को मौत के घाट उतारने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना कोसीर अन्तर्गत ग्राम पंचायत कपिस्दा-अ का वर्तमान सरपंच पुनीराम जाटवर द्वारा गांव का सफेद कुमार साहू (उम्र 35 साल) उसके पिता रामलाल साहू (उम्र करीब 70 वर्ष) की फावडे से सिर पर मारकर हत्या करने की रिपोर्ट 22 मई को दर्ज कराया है, रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना कोसीर में धारा 302 भादवि दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
रिपोर्टकर्ता बताया कि गांव के सफेद साहू की पत्नि राधिका घर आकर बताई कि इसका पति सफेद साहू को उसका ससुर घर का चावल बेचने की बात को लेकर डांट फटकार किया था जिसे लेकर 22 मई की रात्रि सफेद साहू गुस्से में आकर अपने पिता के सिर में फावडा से मारकर उसकी हत्या कर दिया। कोसीर थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेन्द्र नारायण साय द्वारा की सूचना मिलने पर घटनास्थल जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
250
