करीब 2 लाख डोज़ कोरोना वैक्सीन फिर पहुंची छत्तीसगढ़, टीकाकरण में आएगी और तेजी

by Kakajee News

रायपुर। कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की एक और खेप राजधानी रायपुर पहुंच गई है, यहां आज 17 कार्टून वैक्सीन पहुंची है, एक कार्टून में 1200 वायल मौजूद है, इस प्रकार लगभग 2 लाख डोज़ कोरोना वैक्सीन यहां पहुंच गई है। वैक्सीन के पहुंचने के बाद टीकाकरण अभियान में और तेजी आएगी। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना से बचाव के लिए अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं। जिन लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है, वे निर्धारित समय में दूसरी डोज लगवाएं, क्योंकि टीका ही कोरोना से बचाव का एक कारगर उपाय है। टीका लगवाने के बाद भी सभी लोग कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें ।

Related Posts

Leave a Comment