डंडे से सिर पर मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार,सब्जी बनाने से मना करने पर था पति नाराज, ग्राम बोकीटोला पतरापारा की घटना

by Kakajee News

रायगढ़। कोरोनाकाल में घरेलू झगड़े के अलग-अलग मामले पुलिस के पास आ रहे हैं लेकिन छोटी सी बात पर पति अगर पत्नी की हत्या कर दे तो ऐसे जंघन्य अपराध को क्या कहंेगे, ऐसा ही एक मामला धरमजयगढ़ के रैरूमा चौकी अंतर्गत आया है जहां गुस्साए पति ने अपनी पत्नी को डंडे से पीटते हुए मौत के घाट इसलिए उतार दिया कि उसने अपनी पत्नी को सब्जी बनाने के लिए कहा था और वह उसकी बात नही मान रही थी।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द अन्तर्गत 27 मई को ग्राम बोकीटोला पतरापारा में एक युवक अपनी पत्नी की इसलिए डंडे से पीटकर हत्या कर दिया क्योंकि उसकी पत्नी रात को सब्जी बनाने से इंकार की। आरोपी को रैरूमा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
रिपोर्टकर्ता महेश एक्का पिता पौलूस एक्का उम्र 25 वर्ष ग्राम बोकीटोला पतरापारा 27 मई को चौकी रैरूमा में सूचना दिया कि उसके चचेरे भाई अभिलाल एक्का उसकी पत्नी की डंडे से मारकर हत्या कर दिया है । सूचना पर चौकी प्रभारी जेम्स कुजूर घटनास्थल पहुंचे। सूचनाकर्ता महेश एक्का बताया कि 27 मई की सुबह करीब 06 बजे इसका चचेरा भाई अभिलाल एक्का घर आकर बताया कि मुझसे बड़ी गलती हो गई है । पूछने पर बताया कि क्षमा एक्का (32 वर्ष) अब इस दुनिया में नहीं है । तब उसके साथ उसके घर क्षमा एक्का को देखने गया । अभिलाल के घर में उसकी पत्नी क्षमा एक्का घर अंदर जमीन में मृत पड़ी थी माथा, सिर मे चोट लगा था देखकर अभिलाल एक्का से क्या किये हो पूछने पर अभिलाल एक्का बताया कि बीते रात्रि अपने पत्नी क्षमा एक्का को सब्जी बनाने के लिए बोला, सब्जी नहीं बनाने पर गुस्से में आकर क्षमा एक्का को बांस के डंडा से सिर माथा में मार कर हत्या कर दिया । रिपोर्टकर्ता महेश एक्का के रिपोर्ट पर आरोपी अभिलाल एक्का के विरूद्ध धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर आरोपी अभिलाल एक्का पिता चमारा एक्का उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बोकीटोला पतरापारा चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Posts

Leave a Comment