युवती से रेप… फिर कर दी हत्या! अगवा हुई पूजा की मिली लाश, चेहरे को तेजाब से जलाया

by Kakajee News

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी में अकराहा पुल के नीचे से बरामद युवती के शव की गुरुवार को पहचान हो गयी है। वह मनियारी के माधोपुर सुस्ता निवासी शंकर राय की बेटी पूजा (17) की लाश थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर से उसकी पहचान की गई। वह 31 मई से लापता थी और उसके अपहरण की एफआईआर कराई गई थी।
बीते दो जून को को मनियारी थाने में पूजा के अपहरण को लेकर नामजद एफआईआर करायी गई थी। इसमें विशुनपुर गिद्धा के सोनू कुमार, उसके तीन भाई रंजीत कुमार, दीपक कुमार, गणेश कुमार आरोपित किया गया था। मुख्य आरोपित सोनू पर शराब के धंधे से जुड़े होने का भी संदेह जाहिर किया गया था। इसी दिन अकराहा में शव मिला था जिसके पंचनामे के बाद कुढ़नी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। मनियारी पुलिस आरोपित के भाई दीपक और गणेश समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Posts

Leave a Comment