प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी की मेजर सर्जरी की पूरी तैयारी

by Kakajee News

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी मेजर सर्जरी करने बाबत मुख्यमंत्री सचिवालय में पूरी लिस्ट तैयार है, बताया जाता है कि आज देर शाम या सोमवार तक ये लिस्ट जारी हो सकती है।

रायपुर समेत 5 जिलों के कलेक्टर्स को भी बदले जाने की जानकारी मिल रही है।
बता दें कई दिनों से प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल की अटकलें लग रही थीं किन्तु अब इन अटकलों पर विराम लगने वाला है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सचिवालय ने उन अफसरों के रिपोर्ट कार्ड तैयार किए हैं जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, जहां पुअर परफारमेंस है वहां फेरबदल किया जा सकता है।

बताया जाता है कई आईएएस अफसरों के प्रभार बदले जा सकते हैं, वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी महत्वपूूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा जा सकता है।

Related Posts

Leave a Comment