अवैध रेत परिवहन करने वाले ट्रेक्टर मालिको के खिलाफ होगी एफआईआर – एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश।।

by Kakajee News

घरघोड़ा : घरघोड़ा ब्लाक में अवैध रेत के खनन मामले में स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी अवैध रेत तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। लगातार घरघोड़ा ब्लाक के कई नदी घाटों कंचनपुर , चिरभौन , चिरपल्ली , के घाटों से अवैध रेत का उत्खनन और अवैध परिवहन जोरो पर बदस्तूर जारी है है । कुछ दिनों पूर्व कंचनपुर के सरपंच की शिकायत पर एसडीएम घरघोड़ा ने कैलाश अग्रवाल के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करने कार्यवाही की गई थी । पर इसका कोई असर होता नहीं दिखा। बता दे कि क्षेत्र में चल रहे रेल्वे के साथ शालीमार जैसे बड़ी कंपनियों में चल रहे निर्माण कार्य में चोरी की बालू धड़ल्ले से सप्लाई की जा रहा है। अवैध उत्खनन , परिवहन को रोकने के साथ घरघोड़ा की जीवनदायिनी नदी कुरकुट के अस्तित्व बचाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधी लड़ाई के लिए मैदान में उतार आये है। आज स्थानीय नेता , जनप्रतिनिधीं ने घरघोड़ा एसडीएम अशोक कुमार मार्बल और वन विभाग के हेमंत कुमार पहारे एसडीओ को अवैध खनन को लेकर शिकायत किया गया । स्थानीय नेता जनप्रतिनिधि की शिकायत पर घरघोड़ा एसडीएम ने तत्काल तहसीलदार को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मिली जानकारी के अनुसार जब प्रशासन मौके पर पहुंचा । तब तक बालू चोर ट्रालिया को नदी घाट पर छोड़कर फरार हो गए । देखना होगा स्थानीय प्रशासन किस संजीदगी के साथ ट्राली के नं के आधार पर कार्यवाही करती है ।

Related Posts

Leave a Comment