रायगढ़।जे सी रायगढ़ के द्वारा हर वर्ष 02 फरवरी को नैतिकता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ लोगों को दिलाई जाती है । नैतिकता मानव समाज का एक अभिन्न अंग है। हमारे द्वारा किए गए किसी भी निर्णय में नैतिक आधार होता है।

वर्ष २०२१ में भी 02 फरवरी को जे सी आई द्वारा लोगो को नैतिकता की शपथ दिलाई गई, जिसके प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी सुमित गोयल जी थे।इस प्रोग्राम की शुरुआत दुल्हन साड़ी से हुई और जे सी आई के बाकी मेंबर्स प्रेजिडेंट जे सी दीपक अग्रवाल , आई पी पी जे सी पंकज अग्रवाल , जे सी विक्रम अग्रवाल , जे सी नवीन अग्रवाल , जे सी आकाश अग्रवाल, जे सी आनंद मोदी , जे सी मयंक अग्रवाल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में जाकर लोगों को नैतिकता की शपथ दिलाई ।
नैतिकता के साथ ही आनेस्टी शॉप भी लगाया गया जिसमेें पेंसिल , किताब , चॉकलेट एवं अन्य कई प्रकार की सामग्री रखी गई थी । लोगों ने आनेस्टी शॉप से भी सामान खरीदकर ईमानदारी से हिसाब करके गुल्लक में पैसे डाले और सच्चाई का मान रखा
जे सी आई का यह कार्यक्रम समाज में जागरूकता , ईमानदारी एवं सच्चाई को अपनाने के प्रति समर्पित है । लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने जीवन में सच्चाई और नैतिक मूल भाव को अपनाने का शपथ लिया ।
उक्त जानकारी संस्था के पी आर ओ जेसी आदित्य अग्रवाल ने दी ।
