नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,तमनार पुलिस भेजी रिमांड पर

by Kakajee News

रायगढ़। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तमनार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना तमनार में 04 जून को थानाक्षेत्र की नाबालिग बालिका उसके घर के समीप रहने वाले अभिमन्यु सारथी के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध में बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीडिता ने बताया कि पढाई छोड़ने के बाद घर के काम में मां क हाथ बंटाती थी। उसके घर के समीप रहने वाले अभिमन्यु सारथी को बचपन से जानती है। अभिमन्यु विवाहित है, बावजूद इसके करीब एक साल पहले से शादी करूंगा कहकर पहले से काफी ज्यादा बातचीत करने लगा और बार-बार मिलने जुलने लगा। पिछले साल अक्टूबर महीने में अभिमन्यु घुमाने के लिए ग्राम भालूमुडा ले गया, जहां से वापस आते समय जंगल में शादी करूंगा कहकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद से लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिये डराता धमकाता और चोरी-छिपे संबंध बनाता था। 02 जून को अभिमन्यु, बालिका के घर आकर बालिका को अपने साथ चलने के लिये बोला, बालिका मना की तो घरवालों से लडाई-झगडा किया। बालिका थाने में अभिमन्यु सारथी द्वारा शादी करने का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 376,506 भादवि 4, 6 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी अभिमन्यु सारथी उम्र 35 वर्ष निवासी तमनार को गिरफ्तर कर रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts

Leave a Comment