दरभंगा जिले में इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंची एक महिला के साथ कंपाउंडर ने दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करना लगा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है जिसके बाद एसडीपीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, महिला की अचानत तबीयत खराब हो गई थी तो वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। यहां मदद करने के नाम पर कंपाउंडर ने उसे नशे की दवा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं उसने इसका वीडियो भी बना लिया। आरोपी का नाम रंजीत राम बताया जा रहा है। आरोपी इसके बाद पीड़िता को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। तंग आकर पीड़िता ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने आरोपी पर गाली गलौच करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
315
previous post
