309
रायगढ़. ससुराल वालों की लगातार मारपीट से तंग आकर आज एक गर्भवती महिला ने घर के कुछ दूरी पर स्थित जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना परतापुर थाना क्षेत्र के चंदनपर का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार परतापुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर निवासी एक गर्भवती महिला के जंगल में फांसी पर लटके शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
परिजनों ने इस मामले में आरोप लगाया है कि विवाहिता महिला के साथ ससुराल वाले रोजाना मारपीट करते थे। इसी बात से त्रस्त होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामले को जांच में ले लिया है।
