घरघोड़ा के नगर पंचायत उपाध्यक्ष उस्मान बेग निलंबित,पार्टी के खिलाफ मतदान कराने का आरोप

by Kakajee News

रायगढ़। प्रदेश कांगे्रस कमेटी ने घरघोड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष उस्मान बेग को पार्टी सदस्यता से निलंबित कर दिया है। दो साल पहले घरघोड़ा में हुए नगरीय निकाय चुनाव में हुए अध्यक्ष निर्वाचन के दौरान पार्टी संगठन के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्व भीतरघात तथा वर्तमान विपक्षी भारतीय जनता पार्टी को खुलकर समर्थन करते हुए पार्टी विरोधी कार्यो में संलिप्त रहने का मामला सामने आया था।


सियासी घमासान ने अब जाकर नया मोड ले लिया है। नगर पंचायत घरघोड़ा से कांगे्रस के पक्ष में बहुमत होनें के बावजूद अध्यक्ष बीजेपी का बनने के मामले में अब पार्टी ने कार्रवाई का रूख किया है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्व काम करने को लेकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष उस्मान बेग को पार्टी ने सदस्यता से निलंबित कर दिया है।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश पर प्रभारी महामंत्री की ओर से निलंबन का आदेश जारी किया गया है। मामले को लेकर घरघोड़ा ब्लाक कांगे्रस अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने बताया कि विधायक लालजीत राठिया के साथ ब्लाक कांगे्रस की ओर से भी कार्यवाही करने पत्र लिख गया था।

गौरतलब हो कि नगर पंचायत घरघोड़ा में कांगे्रस का बहुमत होनें के बाद भी बीजेपी का अध्यक्ष निर्वाचित हो गया था । इस मामले में अब दो साल बाद कार्रवाई जरूर हुई है लेकिन इतनी देरी को लेकर भी पार्टी के भीतर की स्थिति समझी जा सकती है।

Related Posts

Leave a Comment