आरोपियों से करीब एक लाख रूपये की सम्पत्ति बरामद
रायगढ़। लॉकडाउन के दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर गिरोह को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए चोरों से सात चोरी के मामले का खुलासा हुआ है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में आज कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लॉकडाउन दौरान हुई छोटी-बड़ी चोरियों को अंजाम देने वाले चार आरोपी व एक विधि उल्लंघनकारी बालक को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी, नकबजनी के कुल 7 मामलों का खुलासा हुआ है। जिसमें कोतवाली पुलिस को करीब 83,000 के चोरी के माल बरामद करने में सफलता हासिल हुई है, बता दें कि तीन मामलों के रिपोर्टकर्ता आज थाना रिपोर्ट करने पहुंचे, जिनके साथ आरोपियों को साथ ले जाकर 2 घंटे के भीतर ही चोरी का माल बरामद किया गया है।
मुखबीर सूचना पर कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपी निरंजन दीप पिता महेश दीप 19 वर्ष निवासी बापूनगर थाना कोतवाली, राजा सांडे पिता आरजू सांडे उम्र 25 वर्ष निवासी बापुनगर , गोल्डी शर्मा उर्फ अजय शर्मा पिता रविन्द्र शर्मा उम्र 19 नगर जगतपुर थाना कोतवाली रायगढ़, संजय पांडे पिता नागेंद्र नाथ पांडे उम्र 45 वर्ष निवासी रामपुर बजरंगपारा थाना कोतवाली एवं विधि उल्लंघनकारी बालक (17 वर्ष) से पूछताछ में 07 अलग-अलग मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपीगण दूसरे से मेल मिलाप रखते हैं, इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, लॉकडाउन के दरम्यान उनके द्वारा घटना कारित किया गया, जिन्हें चोरी की माल बेचने के लिए ग्राहक तलाशने के इरादे से कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर व कोतवाली में पदस्थ विवेचकगण लगाये मुखबिर के जरिये थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पकड़ा गया है । आरोपियों से नकदी रकम, बोर का केबल वायर, एसी के कापर वायर, लोहा ,ऐंगल पटटी, स्कवायर बाल पटटी, जेसीबी की बैटरी, मोबाईल आदि करीब 83,000 रूपये के जप्त किया गया है।
यहां घटना कारित किये थे आरोपीगण-
1- 22 मई को दरम्यानी रात बाबलीकुआ शीतला मंदिर धागरडीपा बजरंग अग्रवाल गल्ला किराना एवं फैंसी स्टोर से क्रीम, ड्रायफुड , महंगे सामान कीमती करीब 20,000 रुपये व गल्ला में रखे नगदी रकम 5.000 रुपये। चोरी में शामिल राजा सांडे व बाल अपचारी।
2- 05 मई की दरम्यानी रात रामभाठा दुर्गा मंदिर चौक के गल्ला दुकान से नकदी 30,000 रूपये चारी, चोरी में शामिल निरंजन दीप।
3- नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के कई वार्डों के सार्वजनिक पंपों के केबल वायर कीमती करीब 40,000 रूपये, चोरी में शामिल निरंजन दीप, राजा सांडे और गोल्डी शर्मा उर्फ अजय शर्मा।
4- जना स्माल फाइनेंस बैक से 100 फीट कापर वायर चोरी में शामिल गोल्डी शर्मा उर्फ अजय शर्मा।
5- गौशाला रोड गर्ग फ्रेब्रिकेशन से लोहा ,ऐंगल पटटी, स्कवायर बाल पटटी आदि चोरी में शामिल संजय पांडे।
6- जगतपुर सीताराम गली में रहने वाले धनीराम सोनी के घर से लेडिस पर्स मे रखा सैमसंग टच स्क्रीन मोबाईल चांदी के पायल 10 तोला (1 जोडी ) व एक धागे में सोने का 05 नग फदक कुल किमती 30,000 रू। चोरी में शामिल निरंजन दीप, राजा सांडे और गोल्डी शर्मा उर्फ अजय शर्मा।
7- पशु चिकित्सायल परिसर भवन निमार्ण स्थान से गोदाम 01 जेसीबी का बैटरी 01 नग 02 हिल्टी मशीन कांक्रीट ब्रेकर मशीन पुरानी 03 प्लाई कटर मशीन 04 ड्रील मशीन की चोरी। चोरी में शामिल निरंजन दीप, राजा सांडे। उपरोक्त के संबंध में थाना कोतवाली में 627, 698, 707, 727, 755, 756 एवं 757,2021 दर्ज है।
215
