रायगढ़। भूपदेवपुर पुलिस ने हत्या के मामले में ग्राम कांशीचुंआ, भूपदेवपुर के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है, हत्या में शामिल दो और आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी की जा रही है।
इस संबंध में जानकारी के अनुसार थाना भूपदेवपुर अन्तर्गत ग्राम कांशीचुंआ में रहने वाले कन्हैया राठिया की परिचित युवती (19 वर्ष) 27 मई को घर से बीना बताए कहीं चली गई थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी मां 02 जून को थाना भूपदेवपुर में दर्ज कराई। भूपदेवपुर पुलिस और गुमशुदा युवती के परिजन उसे तलाश कर रहे थे। इसी बीच 07 जून को युवती के परिजन कन्हैया राठिया को ग्राम पतरापाली, कोतरारोड़ में रहने वाले छोटेलाल सारथी के साथ जिला कोरबा के ग्राम सलिहाभाठा दमाउदरहा में रहने की जानकारी मिली । तब लड़की के परिजन उसे स्कार्पियो में लेने कोरबा गये, जहां से दोनों को वापस ग्राम जबलपुर(भूपदेवपुर) लेकर आये । जहां कन्हैया राठिया, उसका भतीजा टीकम राठिया, भांचा चौतन और लक्ष्मीप्रसाद राठिया दो अलग-अलग मोटर सायकल में छोटेलाल सारथी को बैठा कर झिटीपाली जंगल ले गए । लड़की को और अन्य परिजनों को स्कार्पियो वाहन में कांशीचुआ भेज दिये । झिटीपाली जंगल में छोटेलाल सारथी को चारों (कन्हैया राठिया, टीकम राठिया, चौतन राठिया और लक्ष्मीप्रसाद राठिया) लात, घुसा एवं डण्डा से मारपीट कर छोटेलाल सारथी की हत्या कर लाश को रोड किनारे जंगल, झाडियों के बीच छुपा दिये थे ।
मृतक के परिचित शशी कुमार यादव पिता चमार सिंह निवासी मुरालीपाली थाना भूपदेवपुर को आरोपियों के कृत्य की जानकारी लगी तो 09 जून को थाना भूपदेवपुर प्रभारी को जाकर घटना बताया। थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर तत्काल घटनास्थल रवाना हुये। शव को दस्तयाब कर पोस्ट मार्टम कराये तथा प्रार्थी, गवाहों एवं संदेही कन्हैया राठिया, टीकम राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। दोनों हत्या के अपराध को स्वीकारत हुए चौतन राठिया और लक्ष्मीप्रसाद राठिया के साथ घटना को अंजाम देना बताया है। आरोपी कन्हैया राठिया बताया कि छोटेलाल सारथी पिता चौतराम सारथी उम्र 35 वर्ष साकिन पतरापाली तालाब पारा थाना कोतरारोड जिला रायगढ पिछले 10 सालों से इनके घर झाड़-फूंक करने आता था। छोटेलाल शादीशुदा व एक बच्ची का पिता था तथा घर परिवार में सबका विश्वासपात्र था, उसके द्वारा घर परिवार की लड़की को भगा ले जाने से सभी उससे नाराज थे, कोरबा से लाते समय गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिये ।
घटना के संबंध में भूपदेवपुर पुलिस मर्ग जांच पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 201, 34 भादवि0 पंजीबद्ध कर आरोपी कन्हैया लाल राठिया एवं टीकम राठिया के निशांदेही पर मृतक के लाश को बरामद कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं आलाजरब को जप्त किया गया है। आरोपीगण कन्हैया राठिया पिता सहदेव राठिया उम्र 31 वर्ष एवं टीकम राठिया पिता स्व. श्यामलाल राठिया उम्र 25 साल साकिनान ग्राम कांशीचुंआ तेंदुडीपा थाना भूपदेवपुर को दिनांक 09.06.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । प्रकरण के अन्य आरोपी चौतन राठिया निवासी अंजोरीपाली एवं लक्ष्मीप्रसाद राठिया निवासी केनाभांठा खरसिया घटना समय से फरार है, जिनकी पतासाजी के लिये मुखबीर व स्टाफ लगाया गया है।
210
