गाव मे बह रही है। विकाश की गंदी नाली…भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ता हुआ गांव ग्राम पंचायत अंडोला.. चरम सीमा पर है भ्रष्टाचार

by Kakajee News

ओमकार केसरवानी की खास खबर

सारंगढ़ / हम बात कर रहे है।ग्राम पंचायत अंडोला गाव की पुराना बस्ती( देवी मंदिर मार्ग) की जहा नाली मे जमा हुए गंदे पानी की जो रास्ते मे है। पानी का कोई निकासी नही लोग अपने घर की पानी हैण्ड पंम की पानी जो की रास्ते मे छोड़ रहे है। अगर समय रहते गड़े मे मुरुम बजरी पढ़ जाए तो बरसात में लोगों को आने-जाने में तकलीफ नहीं होगी मगर यह सब में सरपंच ध्यान दे तब तो वहां की गंदगी ना तो वहां के लोगों को दिखती है। ना पंच सरपंच को गाव मे अक्सर यह चीज देखने को मिलता है। की अगर कोई गलत कर रहा है तो उसका साथ दे दो इसी में गांव का विकास रुका रहता है। किसी को कोई मतलब नहीं रहता…

लोग मजबूर हैं। तालाब की गंदी पानी में नहाने के लिए

जी हा हम बात कर रहे गाव के तलाबो की जहा लोग गंदे पानी मे नहाने के लिए मजबुर है। इस पर भी गाव के पंच सरपंच की आँख नही दिखी भोली भाली जनता को गांव में विकास की लालच दिखाकर अच्छा खासा ठगा जाता है। और जनता उसी की शिकार हो जाती है। वो कहते है। अपना पेट भर गया तो दूसरों से क्या मतलब अर्थात अपने घर में सब चीज की जुगाड़ है। तो अपने को क्या है। ऐसा हाल तो यहां का पंचायत का है। अगर समय रहते तलाब में पहले से नाले का पानी भर दिया होता तो आज गांव के तलाबो का हाल ऐसा नहीं होता लोग आज गंदी पानी में नहीं नहा रहे होते और ना ही गांव में किसी प्रकार की कोई बीमारी का खतरा रहता मगर गांव का मुखिया ही सही ना हो तो क्या करेगी जनता मजबूर है। वही गंदी पानी में नहाने के लिए

आर टी आई से 14 वे वित्त की जानकारी मांगने पर कोई जवाब नहीं ?

ग्राम पंचायत मे अगर 14 वे वित्त की जानकारी मांगने के लिए 16/02/2021 को पंचायत सचिव से जानकारी मांगी गई मगर आज कल कह के रोज के रोज टाला जा रहा है। पंचायत सचिव के द्वारा हर दिन एक नया बहाना बनाया जा रहा है। कभी बोला जा रहा है कि आज फाइल तैयार नहीं है। रजिस्टर सारंगढ़ में छुटा है। नेट मे अपलोड के लिए बाकी है। इतना दिन हो गए जानकारी मांगी मगर अब तक कोई जवाब नहीं सचिव के द्वारा जिससे साफ तौर पर देखा जा सकता है। भ्रष्टाचार है। तभी तो जानकारी नहीं दिया जा रहा है। नहीं तो ये आम आदमी का अधिकार है। अब देखना यह होगा कि समाचार प्रकाशित होने के बाद पंचायत सचिव के द्वारा जानकारी दी जाती है कि नहीं. ..

Related Posts

Leave a Comment