स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट नवीन आदर्श उ. मा. विद्यालय जशपुर मे प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ

by Kakajee News


जशपुर
शैक्षणिक सत्र 2021- 22 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया का दूसरा चरण प्रारंभ हो चुका है। पहले चरण प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून 2021 समाप्त हो चुकी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के प्रचार्य विनोद गुप्ता ने बताया कि कक्षा पहली की 40 सीट हेतु 201 आवेदन प्राप्त हुए हैं । कक्षा 4थी में 1 सीट हेतु 40आवेदन ,कक्षा 5वीं में 1सीट हेतु 18,कक्षा 6वीं में 1सीट हेतु47,एवं कक्षा 11वी जीवविज्ञान में 1सीट हेतु 26
एवम गणित संकाय मे 2सीट हेतु 23आवेदन प्राप्त हुए हैं।
उक्त प्राप्त आवेदन पत्रो के आधार पर विद्यालय द्वारा पात्र – अपात्र की सूची दिनांक 14/06/2021को जारी की जाएगी ।अतः अभिभावक उक्त सूची यशस्वी जशपुर के वेबसाइट http://yashaswijsp.blogspot.com से एवम विद्यालय के सूचना पटल पर देख सकते हैं। उक्त पात्र अपात्र सूची के आधार पर दावा आपत्ति दिनांक 15/06/2021 तक विद्यालय में 10 से 4 बजे तक कर सकेंगे। उक्त तिथि के पश्चात किए गए आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
लोक शिक्षण संचालनालय छ ग से प्राप्त निर्देश के अनुसार उक्त कक्षाओं में प्रवेश हेतु निम्न प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

  1. कक्षा में कुल रिक्त सीट के विरुद्ध 50% सीट में बालिकाओं को प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा। बालिकाओं के पर्याप्त 50% संख्या नहीं मिलने पर बालकों से सीट भरी जायेगी। 50% बालिकाओं के सीट पर आरक्षित वर्ग की बालिकाओं, कमजोर वर्ग की बालिकाओं को प्रवेश मे प्राथमिकता दिया जाएगा।
  2. बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25% सीटों के विरुद्ध प्रवेश दिया जाएगा। पालकों को शासन द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  3. कुल रिक्त सीट के विरुद्ध 25% सीटों पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लॉटरी सिस्टम से होगा।
  4. रिक्त सीट के विरुद्ध अधिक पात्र आवेदक होने पर लॉटरी से चयन किया जाएगा।
  5. प्रवेश हेतु कक्षा पहली को छोड़कर शेष कक्षाओं में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ कर आने वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  6. कक्षा पहली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 31 मई 2021 की स्थिति में 7.6 वर्ष से 6.6 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
    उक्त निर्देश के अलावे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के संचालन हेतु गठित समिति के द्वारा प्रवेश संबंधी बनाए गए नियमावली के अनुसार पात्र विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment