जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन शहर की सड़क निर्माण में पक्षपात न करें, तय सर्वे माप के अनुसार कार्य करें। सांसद गोमती साय

by Kakajee News


रायगढ़। सांसद गोमती साय ने जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन को सीधे शब्दों में कहा कि ग्राम एवं नगर निवेश द्वारा किये गये सर्वे के अनुसार ही शहर की सड़कों का विस्तार एवं चौड़ीकरण करें न कि किसी के दबाव में आकर पक्षपात पूर्ण ढंग से निर्णय लेकर किसी विशेष सड़क बुजी भवन चौक से अशरी देवी महिला चिकित्सालय होते हुए सेवा कुंज मार्ग तक की चौड़ाई पूर्व 12 मिटर से कम करके 10 मीटर कर दिया जाए। जो ठीक नही है। सड़क की चौड़ाई कम करने का मुख्य जो स्पष्ट हो रहा वह यह की उस मार्ग पर शासकीय भूमि है जो जिला प्रशासन कुछ ऊंची पहुंच वालो के दवाव में आकर उन्हें बेचना चाहती है। जब उसी जमीन पर कुछ गरीब परिवार के लोग ठेले, गुमटी आदि लगा कर अपना जीवनयापन चल रहा है। गरीब लोग का जीवन उजाड़ कर प्रशासन किसे गुलशन करना चाह रही है। अगर प्रशासन ने यह पीना पक्षपात पूर्ण अपना निर्णय नही बदला तो मैं सड़क पर उतर कर रायगढ़ की जनता के साथ खड़ी मिलूंगी।

Related Posts

Leave a Comment