शहर में लूट की घटना, दो पर एफआईआर,रामपुर क्षेत्र बन रहा असामाजिक तत्वों का अडडा

by Kakajee News

रायगढ़। शहर के रामपुर क्षेत्र में बाईक सवार युवक से लूटपाट की घटना प्रकाश में आई है। जहां एक युवक के साथ दो युवकों ने मारपीट कर उससे लूटपाट की है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अभिषेक सोनी पिता सेवा राम सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी आर्दश नगर दरोगामुडा चौकी जूट मिल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह 22 अगस्त की शाम 07 बजे लगभग रामपूर से सर्किट हाउस तरफ जा रहा था तभी चांदमारी मेन रोड के पास सुनसान जगह पर कुंदन दिवान एवं अम्मू सरदार ने मिलकर उसकी बाइक को रोका और उससे गाली-गलौज करते हुए दोनों ने लात घुसो से उसकी बेदम पिटाई की। साथ ही उसके बाईक को भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाये है। प्राथी ने कहा कि अगर मै वहा से नही भागता तो मुझे जान से मार देते। कुन्दन दिवान और अम्मू सरदार ने प्रार्थी के साथ मारपीट कर एक सोने की अगूंठी एक चौन चांदी की अंगूठी एवं नगद 2300 सौ रूपये लूट लिये। घटना के बाद पीड़ित युवक कोतवाली पहुंचा और पुलिस को अपनी आपबीती बताई। मामले में कोतवाली पुलिस ने भी डॉक्टर मुलायजा करवाने के पश्चात आरोपियों के खिलाफ अपराध आईपीसी की धारा 394, 427 के तहत पंजीबद्ध कर लिया है। और उनकी धरपकड़ के लिए टीम भी रवाना कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Related Posts

Leave a Comment