राइनो के जवानों ने सीखा सडक़ हादसे में पीडि़त को तत्कालिक मदद पहुंचाने के गुर, सडक़ सुरक्षा को बढ़ावा देने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण

by Kakajee News

रायगढ़। जिला स्तर पर सडक़ सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटना में आहत पीडि़त को तत्कालिक राहत प्रदान करने पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुष्पेंद्र सिंह बघेल, उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा आज पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में डायल 112 में कार्यरत राइनो के जवानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था । प्रशिक्षण कार्यक्रम में डायल 108 के मैनेजर अमित श्रीवास्तव, मेडिकल टेक्नीशियन राकेश बघेल, महेंद्र बंजारे एवं कुलदीप गुप्ता के सहयोग से डायल 112 में कार्यरत 02 अधिकारी एवं 60 पुलिस कर्मचारी, 70 राइनो चालक को आवश्यक त्वरित कार्यवाही एवं गोल्डन आवर में पीडि़त की जान बचाने के लिए किए जाने वाले बेहतर एवं सुगम चिकित्सा कार्यवाही के संबंध में प्रत्यक्ष एवं वेबीनार के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया ।

Related Posts

Leave a Comment