लैलूंगा में जबर्दस्त सड़क हादसा,कार चालक ने चचेरे भाईयों को रौंदा, दोनों की मौत

by Kakajee News

रायगढ़। जिले के लैलूंगा क्षेत्र में दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के माटीहजा गांव के रहने वाले दो चचेरे भाई सुनील केरकेटटा और किशोर केरकेटटा किशोर के पिता को लैलूंगा अस्पताल में दाखिल कराकर उनका इलाज करा रहे हैं। इसी क्रम में कल रात दोनों भाई अपने पिता को देखकर अस्पताल से निकले और दिशा मैदान के लिए जा रहे थे इसी दौरान लैलूंगा पत्थलगांव रोड पर मयाराम पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार क्र. सीजी 13 एके 3159 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों भाईयों को रौंद डाला। यह दुर्घटना इतनी भयावह थी कि महज चंद मिनटों में दोनांे भाईयों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद से कार का चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने कार को जब्त करते हुए मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पश्चात मामले को जांच में ले लिया है।

Related Posts

Leave a Comment