BJYM कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर थमाईं शराब की बोतलें, उधर महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने बाइक को लगाया धक्का

by Kakajee News

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में कई मुद्दों को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने सामने हैं। कांग्रेस जहां देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है तो वहीं भाजपा.. कांग्रेस सरकार से शराबबंदी और ढाई साल के कार्यकाल का हिसाब मांग रही है।
राजधानी में शराबबंदी के साथ प्रदेश सरकार से ढाई साल के कार्यकाल का हिसाब मांगने निकले BJYM कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र नगर चौक पर धरने पर बैठकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक लिया था। कार्यकर्ताओं ने पुलिस ज्ञापन सौंपकर शराब की बोतलें सौंपी।
उधर दूसरी ओर कार्यकर्ता शराब की बोतल और पेटी हाथ में लेकर मुख्यमंत्री निवास निकल पड़े हैं। सरकार से अबतक के कार्यकाल का हिसाब मांगने निकले हैं। शराब की बोतल और पेटी हाथ में लेकर कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, BJYM के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू भी मौजूद हैं। शराबबंदी को लेकर BJYM कार्यकर्ता कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों के घर जाकर उन्हें शराब की बोतलें सौंपने वाले थे। साथ ही ढाई साल का हिसाब मांगने वाले थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया।

विष्णुदेव साय ने क्या कहा-
सरकार ने जनता की तनिक भी चिंता नहीं। जनता के भरोसे को तोड़ा गया है, लोकतंत्र शर्मिंदा है। सरकार ने एक भी वादा नहीं निभाया है।
न शराबबंदी की,ना बेरोजगारों को भत्ता दिया। न किसानों को समर्थन मूल्य की राशि भी एक साथ नहीं दी।
सरकार ने क्या किया नहीं किया इसको लेकर हम जनता के पास गए थे। हमने 1 लाख 75 लोगों के पास गए थे लोगों की जो राय आई है उसके आधार पर हम पार्टी की आगे की दशा और दिशा तय करेंगे।

पूर्व सीएम रमन ने क्या कहा-
यह सरकार पूरी तरह असफल रही है। उनके पास कुछ बताने के लिए कुछ नहीं है। हमारे किसी भी सवाल का ये जवाब नहीं दे पा रहे हैं। ढाई साल में सरकार ने केवल माफिया पैदा किया है। वित्तीय स्थिति को लेकर सरकार श्वेत पत्र जारी करें। इस सरकार का राजस्व घाटा 20 साल का सर्वाधिक घाटा है। जवाब देने की बजाए सरकार आंदोलन की दिशा में जा रही है। वन नेशन, वन राशन योजना शुरू करने में सरकार विफल।

उधर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बाइक को लगाया धक्का
दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का भी प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता बाइक को धक्का देकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Posts

Leave a Comment