दिल्ली में दो फर्जी कॉल सेंटरों का भांडाफोड़, 94 लोग गिरफ्तार

by Kakajee News

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शहर में दो फर्जी कॉल सेंटरों का भांडाफोड़ करने का दावा करते हुए 94 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 20 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया कि ये कॉल सेंटर राष्ट्रीय राजधानी के कीर्ति नगर और मंगोलपुरी इलाकों में स्थित हैं। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जन सूचना अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि आरोपी अमेरिकी नागरिकों के साथ उनके सामाजिक सुरक्षा नंबर का नवीनीकरण करने के बहाने से ठगी करते थे।

Related Posts

Leave a Comment