सारंगढ। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार आज कोसीर सेक्टर ग्राम तीलाईदादर मे वजन त्योहार का आयोजन रखा गया जिसमें दोनों आंगनबाड़ी भवन केंद्र के कार्यकर्ता कुसुम जोल्हे भुनेश्वरी जोल्हे उपस्थित रहे और गांव के 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण स्तर के आकंलन किये 7 जुलाई से 16 जुलाई 2021 तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वजन त्यौहार का आयोजन कलस्टर स्तर पर किया जा रहा है। प्रत्येक 4-5 आंगनबाड़ी को मिलाकर एक कलस्टर तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक कलस्टर हेतु पृथक-पृथक तिथि निर्धारित की जा रही है। वजन त्यौहार में यदि कोई बच्चा वजन लेने से छूट जाता है तो उस अवधि में पल्स पोलियो की तर्ज पर घर-घर जाकर बच्चों का वजन लिया जावेगा, जिसका पर्यवेक्षण सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन में कोविड-19 से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
389
