रायगढ़. लगातार बढ़ते महंगाई का विरोध करने इंटक नेता मैदान में उतरे। कांग्रेस कार्यालय से लेकर गांधी प्रतिमा, सुभाष चौक, गद्दी चौक, हंडी चौक, सत्तीगुड़ी चौक से स्टेशन तक पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता साईकल चलाकर देश में बढ़ते डीजल पेट्रोल की कीमत का विरोध किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर रायगढ़ पहुंचे। प्रेमसाय सिंह टेकाम स्वयं सायकल चलाकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सायकल रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, अरूण मालाकार के नेतृत्व में इंटक दो दर्जन से भी अधिक कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान के साथ इस सायकल रैली में शामिल हुए। पूरे रैली के दौरान इंटक कार्यकर्ताओं ने जमकर हूंकार भरी और मोदी सरकार की असफलताओं पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उक्त कार्यक्रम में मुख्य तौर पर शाहनवाज खान समेत सुखवीर सिंह, अजीम सैफी, बलविंदर सिंह, सलमान खान, अज्जू सैफी, संदीप यादव, चाहत सिंह, विकास बरौंदा, मीर अफसर, विकास प्रधान, दीपक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
