सिंघल इंटरप्राइजेज की जनसुनवाई जनहित पर्यावरण हित में तत्काल निरस्त हो – जोगी कांग्रेस

by Kakajee News

खरसिया। रायगढ़ जिले सामाजिक कार्यकर्ता अजीत जोगी युवा मोर्चा रायगढ़ लोकसभा के अध्यक्ष तरूण सिंह ठाकुर एवम खरसिया विधानसभा के अध्यक्ष मोनू केसरी सिंघल इस्पात तराईमाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है क्योंकि पर्यावरण रक्षा लिए हर जिम्मेदार नागरिकों को अब आगे आने की जरूरत है नही तो अब वो दिन दूर नही है की ऐसे जहर उगलने वाले फेक्ट्रियो के चलते मानव जीवन खतम हो जायेगा रायगढ़ लोकसभा के अध्यक्ष तरूण सिंह ठाकुर ने कहाँ है की रायगढ़ जिले के अधिकारियो का उद्योगो के प्रति उनकी इतनी मेहरबानी का क्या कारण है। पर्यावरण विभाग का काम है पर्यावरण की रक्षा करना और आम आदमी को प्रदूषण से बचाना लेकिन यहां तो कुछ उल्टा ही है यह पर्यावरण विभाग उद्योग के उद्योगपतियों से मोटी रकम लेकर खाली जेब भरने के चलते उद्योगों को एनओसी देने में भरपूर सहयोग करता है एनोसी देकर पूरे जिले में प्रदूषण फैलाने का काम कर रहा है यह पर्यावरण विभाग पहले तो इस पर्यावरण विभाग में ताला लगना चाहिए जो उद्योगों से विस्तारीकरण एवं उद्योग लगाने के लिए करोड़ों रुपए का लेन-देन करता है और बाद में एनोसी देकर पूरे छेत्र को प्रदूषण फेलाने के लिऐ खुला परमिशन देता है
खरसिया विधानसभा के अध्यक्ष मोनू केसरी ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, हाईकोर्ट के मुख्यन्यायाधीश, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है जिले में हो रही सिंघल इस्पात की जनसुनवाई को तत्काल जनहित पर्यांवरण हित में रद्द करके प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के कड़ी कार्यवाही कर ताला लगवाएं एवं सिंगल इंटरप्राइजेज जिसके ऊपर पानी का करोडों रुपए का टैक्स बचा हुआ है ऐसे उद्योग की जनसुनवाई क्यों की जा रही है प्रदूषित उद्योग में सुमार सिंघल इंटरप्राइजेस तराईमाल गेरवानी का इस कोरोना काल मे क्षमता से अधिक विस्तार की जन सुनवाई आगामी 28 जुलाई को रखी गई है। जिसे लेकर जोगी कांग्रेस के नेताओं ने देश के राष्टीयपति प्रधानमंत्री मुख्य न्यायधीश हाईकोट बिलासपुर महामहिम राज्यपाल रायपुर को पत्र लिख कर मांग की है की छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सिंघल इस्पात गेरवानी तराइमाल की जनसूनवाई इस करोना काल में निरस्त होना बेहद जरूरी है क्योंकि अभी करोना की तीसरे लहर आने की भी पूरी संभावनाएं बनी हुई है साथ में आस पास के गांव के लोग भी नही चाहते की इस कंपनी की जनसूनवाई हो इस कंपनी की जनसूनवाई को तत्काल जनहित पर्यवावरण हित में निरस्त करना ही एक मात्र उपाय है जोगी कांग्रेस के नेता जल्द ही सिंघल इस्पात गेरवानी तराईमाल के खिलाफ रायगढ़ जिले के ईमानदार कलेक्टर श्री भीम सिंह जी से मिलकर इस गंभीर विषय मे चर्चा कर तत्काल जनहित में इस जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग लेकर सोमवार को ज्ञापन सौपेंगे।

Related Posts

Leave a Comment