ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन का चेहरा देख मंडप को छोड़कर भाग गया दूल्हा, देखें वायरल वीडियो

by Kakajee News

शादियों का मौसम अपने साथ कुछ अच्छी तो कुछ बुरी यादें लेकर आता है। असल में यह समय ही ऐसा होता है जब दूल्हा-दुल्हन अलग-अलग चीजों का अनुभव करते हैं। सोशल मीडिया पर आज-शादी के बहुत-से वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें कई ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जो हम हकीकत में शायद ही देख पाएं। सोशल मीडिया पर हाल ही में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को देखकर मंडप छोड़कर भाग जाता है।


वायरल वीडियो में दूल्हा मांग भरने के लिए दूल्हन का घूंघट उठाता है और उसी दौरान उसका चेहरा देखता है और फिर मंडप छोडकर भागने लगता है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन और परिवार दिखाई दे रहा है। मंडप में शादी की रस्में पूरी की जा रही हैं। तभी दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने के लिए खड़ा होता है लेकिन फिर अचानक भाग जाता है।


इस पूरी घटना से रिश्तेदार भी हताश लगते हैं और दूल्हे को वापस लाने की कोशिश करते हैं हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि असल में हुआ क्या। क्या है शादी हो पाई या नहीं। जो भी सोशल मीडिया पर लोगों ने यह वीडियो देखकर खूब मजे लिए।

Related Posts

Leave a Comment