रायगढ़। यूं तो देर रात तक बारिश पूरे उफान पर थी लेकिन बारिश के दौरान न ता कोई तेज आंधी तूफान आया और न ही कोई ऐसी बारिश हुई जिससे बड़े-बड़े पेड़ धाराशायी हो जाए, लेकिन आज तड़के नगर निगम के सामने स्थित रविशंकर मार्केट की सड़क पर भारी भरकर पीपल पेड़ रेलिंग तोड़ते हुए सड़क के बीचो बीच आ गिरा। सुबह-सुबह पेड़ गिरने की इस घटना से कोई भी व्यक्ति इसलिए चपेट में नही आया चूंकि सड़के सुनसान थे लेकिन लोग अचंभित हैं कि आखिरकार इतना बड़ा विशालकाय पेड़ अचानक कैसे गिर गया। इसके पीछे कुछ न कुछ बड़ी साजिश के कयासे लगाए जा रहे हैं।
शुक्रवार की शाम 6 बजे से लगातार हुई बारिश से रायगढ़ शहर का जनजीवन खासा प्रभावित रहा। जहां लगातार बारिश से सड़कों के साथ साथ निचले बस्ती में रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर गया, वहीं नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। रायगढ़ शहर वासी एक लंबे अर्से बरसात के पानी के लिए तरस गए थे। लेकिन जब शुक्रवार को इंद्रदेव यहां मेहरबान हुए तो लोगों के लिए यह पानी एक मुसीबत बन गई। जो जहां था वह वहीं बंधा रह गया था। शुक्रवार की शाम 6 बजे से लगातार हो रही बारिश से लोगों को परेशानी उठाना पड़ा। लगातार बारिश से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छोटी मोटी मोटी दुर्घटनाए भी घटित हुई है।
