विचाराधीन बंदी नीलमणी यादव के मृत्यु के संबंध में दण्डाधिकारी जांच के आदेश, घटना के संबंध में आपत्ति या जानकारी हो तो 9 अगस्त को एसडीएम न्यायालय रायगढ़ में कर सकते है प्रस्तुत

by Kakajee News

रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह ने विचाराधीन बंदी नीलमणी यादव की 10 जून 2021 को शाम 6.13 बजे उपचार के दौरान हुई मृत्यु के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (रा.)को दंडाधिकारी जांच अधिकारी नियुक्त किया है। बंदी नीलमणी यादव की मृत्यु के संबंध में किसी व्यक्ति को आपत्ति या जानकारी प्रस्तुत करना हो तो वे न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.)एवं दण्डाधिकारी जांच अधिकारी, रायगढ़ में 9 अगस्त 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे शपथ पत्र अथवा लिखित में या स्वयं उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकते है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त शपथ पत्र या बयान आदि पर विचार नहीं किया जाएगा।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) से प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी अधिनियम के विचाराधीन बंदी नीलमणी यादव, उम्र-27 वर्ष, साकिन भालूमार, थाना-घरघोड़ा, जिला रायगढ़, जो माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला-रायगढ़ द्वारा जारी वारंट के तहत 8 जून 2021 को जिला जेल रायगढ़ में प्रविष्ट हुआ था। बंदी के एल्कोहालिक होने के कारण अचानक स्वास्थ्य खराब होने से 10 जून 2021 को प्रात: 11.45 बजे उपचार हेतु जेल गार्ड की अभिरक्षा में स्व.लखीराम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं कि.शा.जिला चिकित्सालय, रायगढ़ भेजा गया। जहां चिकित्सा अधिकारी द्वारा परीक्षण व उपचार पश्चात वापस 12.50 बजे जेल दाखिल किया गया एवं पुन: संध्या 5.30 बजे उपचार हेतु जेल गार्ड की अभिरक्षा में स्व.लखीराम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं कि.शा.जिला चिकित्सालय, रायगढ़ भेजा गया, जहां चिकित्सा अधिकारी द्वारा परीक्षण पश्चात उपचार दिया गया। उक्त विचाराधीन बंदी के उपचार के दौरान 10 जून 2021 को संध्या 6.13 बजे मृत्यु हो गई।

Related Posts

Leave a Comment