जन्मदिन पर विशेष…. कामयाबी के शिखर को छू रहे हैं रामचंद्र

by Kakajee News

रायगढ़. कहते हैं जब संघर्ष के बाद कामयाबी मिलती है तो उसका मजा कुछ और ही है। इतना ही नही संघर्ष के बाद बुलंदियों को छुने के बाद भी हमेशा अपनों के लिए जो व्यक्ति हमेशा खड़ा हो वह अपनी अलग पहचान बना लेता है। जिले में एक ऐसा नाम है क्रांतिकारी संकेत के प्रधान संपादक रामचंद्र शर्मा, जिन्होंने सफल खिलाड़ी होनंे के बाद पुलिस, खेल, राजनीति के अलावा पत्रकारिता में भी कामयाबी हासिल की।


त्रेता युग में श्रीराम जो कि अपनी प्रजा के सुख-दुख में सदैव उनका साथ देकर उनका दुख हर लेते थे, अपनी प्रजा को उन्होंने कभी उन्होंने निराश नही किया। इसी तर्ज पर इस कलयुग में एक ऐसे शख्स हैं जिनका नाम रामचंद्र शर्मा है जिन्होंने मीडिया जगत से जुड़े समस्त साथियों के हित में सदैव कार्य करने के अलावा एक खिलाड़ी भावना को ध्यान में रखते हुए खेल जगत में कदम रखने वाले नए खिलाड़ियों को आगे आने का न केवल अवसर दिया है बल्कि उन्हें लगातार मार्गदर्शन करके राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका भी देते है। इतना ही नही समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए काम आने वाले रामचंद्र ने सफल राजनीतिज्ञ होनें में भी कामयाबी हासिल की है। कोरोनाकाल में या किसी अन्य अवसर में अपने साथी पत्रकारों के लिए आगे आकर सहायता करना उनकी आदत में शुमार है। जिसके चलते उन्होंने प्रेस एसोसिएशन बनाकर सभी पत्रकारों को एकजुट करने का भी प्रयास किया है


रामचंद्र की मानें तो जीवन में कभी हार नही मानना चाहिए, क्योंकि अगला पल अपनी जीत का हो सकता है। इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें। रायगढ़ जिला ही नही वर्न पूरे प्रदेश में आज रामचंद्र किसी पहचान के मोहताज नही है। पहले कभी पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर उन्होंने न केवल नक्सलियों से लोहा लिया बल्कि अपराधियों पर भी हमेशा भारी पड़े। पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद आज पत्रकारिता जगत व खेल जगत में उनकी अलग ही पहचान है। बचपन से आज तक उन्होंने कई कामयाबियों को अपनी संघर्ष भरी जिंदगी की बदौलत हासिल किया है। 25 जुलाई को जन्में इस शख्स ने कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कर चुके हैं।


रायगढ़ के ब्राम्हण समाज के दिग्गज स्व. मनीराम के पुत्र रामचंद्र शर्मा अपनी स्कूल की पढ़ाई नटवर स्कूल में करने के बाद शहर के डिग्री कालेज से स्नातक हुए। इसके बाद लगातार कामयाबी ने रामचंद्र के कदम चुमें। खासकर क्रिकेट खेल में रूचि रखने वाले रामचंद्र एक अच्छे आलराउण्डर खिलाड़ी के रूप में उभरकर सामने आए। आज की स्थिति में रामचंद्र शर्मा क्रिकेट संघ के सचिव के पद पर विराजमान हैं।


अगर हम बात करें तो मीडिया जगत की तो रामचंद्र शर्मा वो शख्स है जो इस क्षेत्र में हीरे की भांति चमक रहे हैं। रामचंद्र शर्मा को जिले में युवा पत्रकारों का आदर्श भी कहा जाता है। प्रेस जगत से जुड़े युवा पत्रकारों को हमेशा उनका उत्साह वर्धन करने के साथ-साथ उनको होने वाली परेशानियों को समझकर उनका निदान करने में भी वे कभी पीछे नही हटे। इसके अलावा एक अच्छे मार्गदर्शन बनकर युवा पत्रकारों को समाचार संकल्प में राह भी दिखाते आए हैं।


रामचंद्र शर्मा जिले के एकमात्र ऐसे शख्स हैं जिन्होंने सुबह-सुबह 3 बजे उठकर गली-गली, मोहल्लो-मोहल्ला से लेकर दूर दराज लोगों के घरों तक अखबार पहुंचाने वाले हाकरों के हित में भी सदैव सराहनीय कार्य किये हैं। कोरोना के पहले चरण में जहां लॉकडाउन ने हर वर्ग के लोगांे को परेशानी में लाकर खड़ा कर दिया। गरीब तबके के लोगों को दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद करते देखा गया। इस वक्त रामचंद्र शर्मा मीडिया जगत से जुड़े लोगों के लिए देवदूत की भूमिका में नजर आए और अपने साथियों को होनें वाली परेशानियों को देखते हुए बगैर श्रेय लिए घर-घर सहायता पहुंचाई गई। रामचंद्र शर्मा की इन्हीं सब खूबियों ने उन्हें आज पूरे प्रदेश में अलग पहचान दी है।

एक परिचय
नाम- रामचंद्र शर्मा
पिता-स्व श्री मनीराम शर्मा
निवास स्थान- गौशाला पारा रायगढ़
शिक्षा-नटवर हाई स्कूल
डिग्री कॉलेज रायगढ़
परिवार में बड़े भाई बालमुकुंद शर्मा, विनोद शर्मा, नटवर शर्मा
पूजा ट्रांसपोर्ट संस्था चलाते हैं
मार्गदर्शक- संस्कार पब्लिक स्कूल
अध्यक्ष- विप्र फाउण्डेशन रायगढ़
सचिव-जिला क्रिकेट संघ

मार्गदर्शक
पिताजी और परिवार, अभय पांडेय सिर
25 जुलाई जन्म
माता- श्रीमति स्व पूर्णिमा देवी
धर्म पत्नी- श्रीमति रश्मि शर्मा

खुशी के यादगार पल
पुत्र रत्न के रुप मे दोनो बेटो स्वराज और अभिराज का होना
पुलिस नौकरी में चयन
एनसीसी में दिल्ली राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होना
सी के नायडू ट्रॉफी इंदौर को हराकर फाइनल जीतना

संदेश
जीवन में कभी हार नही मानना चाहिए क्योंकि अगला पल आपकी जीत का हो सकता है इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखिये।
राजनीति में भी रायगढ़ सीट पर अपना भाग्य आजमाने की ख्वाहिश रखने वाले रामचन्द्र की माने तो आज रायगढ़ सीट पर अगर सेवा का मौका उनको मिलता है तो वे जनता की सेवा का मार्ग अपनाने के लिए भी तैयार है।

Related Posts

Leave a Comment