सारंगढ़ । जिला कलेक्टर भीम सिंह के आदेश एवं एसडीएम नंद कुमार चौबे के निर्देश पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह और बीएमओ के मार्गदर्शन पर नगर पालिका कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग का अमला वैक्सीन लगाने के लिए महिला और पुरुष के घर घर जा रहे थे । प्रातः 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कोविड टीकाकरण का कार्य तेजी से चला । टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण बात यह थी कि – मुस्लिम जमात के युवा युवती , महिला और पुरुष ने भी वैक्सीन लगवाए ।
संजय सिंह और तारकेश्वर नायक ने मुस्लिम जमात को वैक्सिंन के लिए समझाने में सफल रहे । जिसके लिए छोटे मस्जिद के मौलवी और बड़े मस्जिद से यासीन मोहम्मद को लेकर वैक्सीन का कार्य करवाया गया । वही देवार पारा में राजकुमार गोयल को लेकर देवार लोगों को वैक्सीन लगवाने में सफलता प्राप्त की । नगर के 15 वार्डों में 983 लोगों ने वैक्सीन लगवाया ।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि – सुबह से ही सभी टीकाकरण केंद्रों में नगरपालिका कर्मचारी निगरानी कर रहे थे और अपने आसपास के लोगों को टीकाकरण केंद्र आने की बात कर रहे थे । वहीं निगम का राजस्व अमला , उपअभियंता तारकेश्वर नायक , नगर पालिका परिषद के निर्वाचित जनप्रतिनिधि अध्यक्ष , उपाध्यक्ष घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित कर रहे थे । साथ में आंगन बाड़ी कार्यकर्ता और मितानीन भी लोगों को केंद्र तक लाने में लगी हुई थी । आज वैक्सीन लगाने के लिए महिला और पुरुषों को इंतजार नहीं करना पड़ा । एक महिला ने बताया कि – मुझे वैक्सीन लगाने में कोई परेशानी नहीं हुई । मैं सभी महिलाओं से अपील करती हूं कि – वे भी वैक्सीन लगाएं । नगर पालिका क्षेत्र में वैक्सीन का महाअभियान था . इस अभियानमें 983 लोगों ने वैक्सीन लगवाया ।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि – एसडीएम नंद कुमार चौबे के मार्गदर्शन में तहसीलदार , बीएमओ , उपअभियंता तारकेश्वर नायक , हेमा बंजारे , नैमिष यादव के साथ ही साथ शिक्षक , पार्षद , जनप्रतिनिधि , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , मितानीन ,शिक्षक इन सब के सहयोग से सारंगढ़ नगर के 15 वार्ड में 983 लोगों को वैक्सीन लगाया गया । वार्ड क्रमांक 1 – 51 , वार्ड क्रमांक 2 128,वार्ड क्रमांक 3 – 49 , वार्ड क्रमांक 4 – 62, वार्ड क्रमांक 5 – 70 , वार्ड क्रमांक 6 – 58 , वार्ड क्रमांक 7 – 20 , वार्ड क्रमांक 8 – 19 ,वार्ड क्रमांक 9 – 80 , वार्ड क्रमांक 10 – 46 ,वार्ड क्रमांक 11 – 126 ,वार्ड क्रमांक 12 – 100 , वार्ड क्रमांक 13 – 40, वार्ड क्रमांक 14 – 43 , वार्ड क्रमांक 15 – 50 लोगों के द्वारा वैक्सीन लगवाया गया । कुल वैक्सीन 983 लोगों को लगाई गई ।
