पति करता था अश्लील वीडियो देखकर हैवानियत, रिपोर्ट दर्ज

by Kakajee News

बरेली। महिला ने दहेज की खातिर ससुर वालों पर उत्पीड़न और पति पर अश्लील वीडियो देखकर हैवानियत करने के आरोप में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कोतवाली क्षेत्र की महिला की शादी क्षेत्र के ही युवक से 19 नवंबर, 2019 को हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले 50 हजार रुपये, बाइक और चेन-अंगूठी की मांग करके उसे प्रताड़ित करने लगे। पति अश्लील वीडियो देखकर हैवानियत करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। मायके वाले जब दहेज की मांग पूरी नहीं कर सके तो पति, सास, जेठ और जेठानी ने मारपीट करके 20 जनवरी को उसे घर से निकाल दिया। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में एडीजी कार्यालय में शिकायतीपत्र दिया तो वहां के आदेश पर पति समेत चार ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Related Posts

Leave a Comment