गर्लफ्रेंड को शक हुआ तो उसने बॉयफ्रेंड का नाम गूगल पर डाला, खुली पोल

by Kakajee News

रिलेशनशिप में रह रहे कपल कई बार एक-दूसरे को शक की निगाहों से देखने लगते हैं। जब उनका शक सच निकलता है तो ब्रेकअप भी हो जाते हैं और सरप्राइज भी मिल जाता है। एक ऐसा मामला सामने आया है जब एक लड़की को बॉयफ्रेंड पर शक हुआ तो उसने उसका नाम गूगल पर सर्च किया। इसके बाद वो हुआ जिसकी उस लड़की ने कभी कल्पना नहीं की होगी।

दरअसल, यह मामला अमेरिका के एक शहर का है। ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक साल से भी ज्यादा समय से रिलेशनशिप में थी। एक दिन अचानक उस पर शक हुआ तो वह सोचने लगी कि ऐसा क्या किया जाए जिससे बॉयफ्रेंड की सच्चाई का पता चले। वह सोच ही रही थी कि उसने बॉयफ्रेंड का नाम गूगल पर डाल दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरी कहानी को उस लड़की ने अपने टिक टॉक पर बयां की है। प्रिज नाम की इस लड़की का कहना है कि वो और बॉयफ्रेंड करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, फिर उन्होंने एक साथ छुट्टी पर जाने का फैसला किया। छुट्टियों के दौरान उसके बॉयफ्रेंड ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर नहीं है और इन दिनों उसका मोबाइल कहीं फोन खो गया है। छुट्टी खत्म होने के बाद कई दिनों तक दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई।

इसके बाद जब उसे शक हुआ तो उसने बॉयफ्रेंड का नाम गूगल पर सर्च किया। गूगल पर उसके बॉयफ्रेंड के कई लिंक दिखने लगे साथ में उसकी तस्वीर भी दिखने लगी। उसने ज्यादा सर्च किया तो पता चला कि वो इस साल जनवरी में एक बच्चे का पिता बन चुका है। इतना ही नहीं प्रिज ने उसका इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट भी खोज निकाला, ये अकाउंट उसी के थे लेकिन नाम में थोड़ा परिवर्तन था।

तस्वीरें निकालकर जब प्रिज ने उसे भेजा तो तो उसने प्रिज को ब्लॉक कर दिया। प्रिज ने यह भी बताया कि अंत में किसी तरह वह उस बच्चे की मां से मिली और फिर पता चला कि वह उसी समय उन दोनों को एकसाथ डेट कर रहा था। हालांकि अब दोनों ने रिलेशनशिप को खत्म कर दिया है और दोनों अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं।

Related Posts

Leave a Comment