कभी देखा है ऐसा नजारा ? जब नदी में बहने लगा पूरा मकान, वीडियो वायरल

by Kakajee News

पूर्वांचल के कई जिलाें में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया सहित कई शहरों में बाढ़ का पानी घराें तक पहुंच गया है। गंगा किनारे बसे कई गांवों में कच्चे मकान नदी में समा गए है। पक्के घर में भी एक मंजिल तक पानी भर गया है। हालत यह है कि लोगों को राहत शिविर में शरण लेनी पड़ रही है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गंगा नदी में एक मकान बहता हुआ जा रहा है। शुरू में लोगों को लगा कि यह लकड़ी का मकान होगा, लेकिन जब चारों तरफ पत्थर दिखाई दिए तो लोगों को विश्वास हुआ कि यह तो किसी का पक्का घर है।

उत्तर प्रदेश: कई जिलों में बाढ़ से तबाही मची हुई है। गंगा के किनारे बसे गांवों के कई कच्चे घर नदी में समा गए हैं। गंगा नदी में एक मकान के बहने का वीडियो वायरल हो गया, हालांकि यह वीडियो कहां का है इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।

एक सेमी प्रति घंटे घट रहा है गंगा का जलस्तर
मिर्जापुर में बीते सप्ताह भर से गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि गुरुवार को सुबह आठ बजे 78.270 मीटर पर पहुंच कर स्थिर हो गया। वहीं दोपहर 12 बजे से गंगा का जलस्तर तीन सेमी प्रति घंटे की दर से घटाव शुरु हुआ, लेकिन दोपहर बाद दो बजे से फिर गंगा में घटाव की रफ्तार घटकर एक सेमी प्रति घंटे हो गयी। शाम को चार बजे गंगा का जलस्तर 78.260 मीटर रिकार्ड किया गया। अभी भी गंगा खतरे के निशान से लगभग 50 सेमी उपर बह रही है। गंगा के जलस्तर में घटाव के बावजूद जिले में बाढ़ की स्थिति में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। अभी भी जिले के सदर और चुनार तहसील के लगभग चार सौं 30 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। गंगा के बाढ़ का पानी मैदानी इलाकों और आबादी वाले इलाके में तेजी से फैल रहा है। इनमें 80 गांव ऐसे है जो पूरी तरह से बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर गए है। इन गांवों में स्थित लोगों को बाहर निकालने के लिए नाव लगा दी गयी है। गांव से बाहर उंचे स्थानों पर बनाए गए कैंप में सभी को रखा जा रहा है।

घर से निकाल कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया:
मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र गुरुवार को चुनार तहसील के बाढ़ प्रभावित सीखड़ ब्लाक के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर पीड़ितों में राहत सामग्री बंटवाने के साथ ही बाढ़ के पानी से घिरे मकानों के छत पर डेरा जमाए लोगों को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिए। कहाकि किसी भी दशा में बाढ़ से जनहानि न होने पाए। बाढ़ से सदर तहसील के कोन,छानबे एवं मझवां ब्लाक के सैकड़ों गांव प्रभावित है। गंगा पर भटौली घाट के पास कछवां को जोड़ने के लिए बनाए गए पुल का एप्रोच मार्ग बाढ़ के पानी में डूब गया है। प्रशासन ने इस पुल से वाहनों का आवागमन रोक दिया है।

Related Posts

Leave a Comment