सरिया पुलिस ने फिर पकड़ा साढ़े 5 किलो गांजा, पड़ोसी प्रांत ओडिसा से लगातार हो रही गांजे की तस्करी

by Kakajee News

रायगढ़। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देश पर सरिया थाना प्रभारी विवेक पाटले द्वारा अवैध गांजा की तस्करी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद पड़ोसी प्रांत ओडिसा से गांजा  की तस्करी जारी है। इसी क्रम में आज सरिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से 5 किलो गांजा बरामद किया है।  


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल में दो लोग गांजे की तस्करी कर रहे है। सूचना मिलते ही सरिया पुलिस मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम बोरिद के पास बाइक में आ रहे युवकों को विधि पूर्वक तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटर सायकल पैशन प्रो सीजी 12- एन 8991में सवार 2 लोगों से 5.5 किलो गांजा कीमत 27500 मिला। पकड़े गए आरोपी में राम सरकार कश्यप  उम्र 33 वर्ष साकिन भदरीपाली थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा,  मनोज कुमार केवंट उम्र 22 वर्ष साकिन कमरीद थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 05 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 27, 500 रूपये आंकी गई है। अवैध गांजा व प्रयुक्त मोटरसाइकिल की जब्ती की गई है।

Related Posts

Leave a Comment