पुलिस कप्तान मीणा ने फिर की थानों की सर्जरी,संतोषी ग्रेस को पुसौर थाने की कमान ,जीपी बंजारे सम्हालेंगे चौकी खरसिया

by Kakajee News

रायगढ़। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने फिर एक बार तबादला सूची जारी करते हुए कई अधिकारियों को जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ किया है। इस नई सूची के अनुसार थाना प्रभारी अजाक संतोषी ग्रेस को पुसौर थाने की कमान सौंपी गई है। जबकि लैलूंगा में पदस्थ रहे उपनिरीक्षक गंगाप्रसाद बंजारे को चौकी प्रभारी खरसिया बनाया गया है। थाना प्रभारी पुसौर रहे विजय पैकरा को रक्षित केन्द्र भेजा गया है। तो वहीं उप निरीक्षक नंदकिशोर गौतम को खरसिया चौकी से खरसिया थाने में पदस्थ किया गया है। इसी तरह सहायक उप निरीक्षक जेपी निषाद को कोतवाली से चक्रधर नगर, खितीभूषण गुप्ता को सारंगढ़ से कोतवाली, विजय गोपाल को लैलूंगा से बरमकेला, लखन यादव को चौकी खरसिया से केडार, प्रधान आरक्षक भूनेश्वर पंडा को सारगढ़ से सरिया, शंकर सिंह क्षत्रीय को कोतवाली से चौकी खरसिया तथा जगबंधु पटेल को भूपदेवपुर से डीअीआरबी शाखा में पदस्थ किया गया है।

Related Posts

Leave a Comment