रायगढ़ के प्रतिष्ठित परिवार पंडित स्व.राधाकृष्ण शर्मा की धर्मपत्नी एवं सामाजिक कार्यकर्ता जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा रायगढ़ के सचिव वरिष्ठ अधिवक्ता श्री बासुदेव शर्मा की माताश्री श्रीमति सावित्री देवी शर्मा उम्र 92 वर्ष का आज दिनांक 28 अगस्त 2021 को प्रातः 10.45 बजे आकस्मिक निधन हो गया है। नाती पोतों एवं परपोतों से भरा पूरा संस्कारिक सुखी व समृद्ध परिवारिक विरासत छोड़ कर ब्रह्मलोक गमन कर गई हैं।
अंतिम यात्रा आज संध्या 04.00 बजे निवास स्थान *परमानंद भवन,सीटी कोतवाली के सामने से निकाली जायेगी । काया घाट मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार होगा। नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा रायगढ़ , आईपीटीए , AIPSO,जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों आदि संगठनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिवार जनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
