नीमच। एक युवक को पुलिस ने शान्तिभंग के मामले में पकड़ा तो युवक ने पुलिस कर्मी की पिटाई कर दी। यह विडियो सोश्यल मिडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 3 दिन पुरानी बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि नीमच सीटी थाना क्षेत्र में फोरलेन पर वाहन बीच सड़क पर पार्क कर देने के बाद यातायात बाधित हो रहा था, पुलिसकर्मी जब वहां पहुंचे तो युवक उनसे ही उलझ गया। बताया गया है यह उसी वाहन का चालक था जो बीच में खड़ा था और युवक उसे हटाने को तैयार नहीं था। पुलिस ने जब उसको पकड़ा तो एक पुलिसकर्मी पर उस युवक ने घूंसे बरसा दिये।
घटना करीब 3 दिन पुरानी बताई जा रही है लेकिन इसका विडियो अब वायरल हुआ है इससे यह चर्चा का विषय बन गया। दरसल डायल 100 पर सूचना पर पुलिस टीम कारवाई करने पहुंची थी, जब युवक ने पुलिस कर्मी पर ही हमला कर दिया तब पुलिस उसे पकड़ कर ले गई ।