सांप पकड़ने वाले और किंग कोबरा का एक वीडियो ऑनलाइन बेहद पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कासवान ने ट्विटर पर शेयर किया है। ऑनलाइन लोग जानवरों के वीडियोज को खूब पसंद करते हैं। सांप के दिल दहला देने वाले वीडियो भी लोग बड़े चाव से देखते है। इसमें फिर बात किंग कोबरा की हो तो क्या कहने।
अब जो वीडियो वायरल हो रहा है वह कोबरा का ही है, इस वीडियो में सांप पकड़ने वाला आदमी कोबरा को पकड़ने की कोशिश करता है और इस दौरान जो होता है वह देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। जैसे ही आदमी कोबरा को पकड़ने जाता है कोबरा अपना फन फैलाकर खड़ा हो जाता है। कोबरा चार फीट ऊंचाई के लगभग खड़ा हो जाता है, वह इतना डरावना दिखता है कि सांप पकड़ने वाला आदमी पीछे हट जाता है।
असल में जब सांप पकड़ने वाला कोबरा को पकड़ने जाता है तो सिर्फ उसकी पूछ दिख रही होती है। आदमी पीछे उसकी पूछ पकड़ लेता है और जैसे ही अपने औजार लेने के लिए हाथ बढ़ाता है कोबरा फन फैलाकर सीधा दरवाजे से उसके सामने आ जाता है. वीडियो देखने वाले लोग भी इस सीन को देखकर हक्के-बक्के रह गए। प्रवीन कासवान ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, “इस तरह कभी सांप का न पकड़े, खासकर जब सामने कोबरा हो।” अब तक इस वीडियो को ढाई लाख लोग देख चुके हैं. लोग वीडियो देखकर हैरान भी हो रहे हैं और डर भी रहे हैं।
