राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश उपाध्यक्ष का रायगढ़ प्रवास…! राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) रजिस्टर्ड नंबर 2163 का नाम, लोगो तथा लेटरहेड का अनाधिकृत व्यक्ति के द्वारा उपयोग करता पाए जाने पर होगी प्राथमिकी दर्ज – प्रकाश अनंत

by Kakajee News

रायगढ़ । राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़(इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय एवं कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अनंत के आदेशानुसार जिला रायगढ़ में संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी उपेन्द्र मिश्रा , प्रदेश सचिव नवीन साहू , एवं प्रदेश महामंत्री सुरज साहू ने जिला अध्यक्ष राजेश सिंह एवं जिला स्तर के समस्त पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने लिए चर्चा की।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय प्रदीप कुमार जी के आदेशानुसार एवं छत्तीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय के मार्गदर्शन में पूरे छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया जा रहा है ।

साथ ही राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के गठन करने के उद्देश्यों को जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का गठन मजदूरों के सार्वभौमिक अधिकारों के रक्षा एवं हित को ध्यान मे रखकर किया गया है।

जिसमे मजदूरों के मान, सम्मान, मर्यादा की समुचित सुरक्षा की जा सके। किन्तु विगत कुछ वर्षों से इंटक के नाम से स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार संगठन सामने आये है जो मजदूरों को भ्रमित कर उनके आड़ मे निजी स्वार्थों की प्रतिपूर्ति कर रहे है।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया को प्रेस नोट जारी करते हुये कड़े शब्दों मे चेतावनी दी है कि इंटक का नाम, लोगो ( ट्रेड मार्क) अथवा लेटरहेड का अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा उपयोग करता पाएजाने की स्थिति मे सीधे निकटस्थ थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी, एवं उस व्यक्ति पर हुई किसी भी न्यायालयिक कार्यवाही हेतु स्वयं जिम्मेदार होगा।

प्रवास के दौरान इंटक द्वारा बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अनंत ने भारत सरकार द्वारा प्रदत्त पंजीयन प्रमाण पत्र को भी मीडिया को साझा किया है जिसमे भारत सरकार के प्रमाण पत्र सहित लोगो का भी सत्यापन प्रस्तुत किया है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त सम्बन्धित उद्योग, कारखाने आदि को भी सचेत रहकर कार्य करने हेतु आगाह किया है। एवं किसी भी भ्रम की स्थिति मे प्रदेश कार्यालय से जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है।

Related Posts

Leave a Comment