मांड नदी में अज्ञात लाश मिलने से मची सनसनी, भूपदेवपुर क्षेत्र की घटना

by Kakajee News

रायगढ़। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बायंक कछार के बीच मांड नदी में एक तैरती हुई लाश मिलने से इस क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर बायंग व कछार गांव के पास लोगों ने नदी में तैरती हुई लाश मिलने की सूचना से पुलिस को अवगत कराया। पिछले तीन चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से मांड नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है। इसलिए भूपदेवपुर पुलिस के द्वारा नदी में तैरते शव को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।

शव निकालने के बाद पुलिस मृतक की शिनाख्ती के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की परंतु मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। बहरहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की शिनाख्ती में जुटा हुआ है।

Related Posts

Leave a Comment