मां ने दुधमुंही बच्ची को 1500 रुपए में बेचा, दोबारा पैसे मांगने पर हुआ हंगामा

by Kakajee News

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चन्दौर पंचायत के मधेपुरा गांव में एक कलयुगी मां द्वारा अपनी दुधमुंही बच्ची को बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वारयल हो रहा है। इस वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वारयल वीडियो में कलयुगी मां द्वारा अपनी दुधमुंही बच्ची को महज 1500 रुपए में बेचे जाने की बात कही जा रही है।

बताया जाता है कि मधेपुरा गांव के वार्ड संख्या 04 निवासी सिकंदर पासवान की पहली पत्नी रीना देवी ने वर्षो पूर्व सिकंदर पासवान को छोड़कर रातगांव निवासी मनोज पासवान से शादी रचा ली थी जिससे एक बच्ची ने जन्म लिया था। रीना देवी अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर एक सप्ताह पूर्व मधेपुरा आई। उसने अपनी बच्ची को भुवनेश्वर तांती की पत्नी रामपरी देवी को चार दिन पहले 1500 में बेच दिया।

बच्ची का पालन-पोषण रामपरी देवी ही कर रही थी। शनिवार की सुबह बच्ची की मां फिर रुपए मांगने रामपरी देवी के यहां गई। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बच्ची बिक्री का मामला क्षेत्र में आग की तरह फैल गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने इस तरह की घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। किसी पक्ष ने अबतक शिकायत भी नहीं की है।

Related Posts

Leave a Comment