छत्तीसगढ़: कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर में आठ लोगों की मौत

by Kakajee News

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा होने की खबर है। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच हुई। हादसे में नौ से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। हादसा कोंडागांव जिले के बोरगांव के पास हुआ है।

 
जानकारी के मुताबिक, एक ही परिवार के 16 लोग ऑटो से जा रहे थे। इसी दौरान झारखंड से जगदलपुर जा रही स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सभी ऑटो सवार पांडे आठगांव से गोड़मा जा रहे थे। ऑटो में महिला-बच्चों समेत 16 लोग सवार थे। इधर, स्कॉर्पियो में भी कुछ लोग सवार थे।

Related Posts

Leave a Comment