रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में नगर पुलिस अधीक्षकों की अदला- बदली कर दी गई है। जिसमें रायगढ़ सहित बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायपुर तथा राजनांदगांव में टेªनी आईपीएस को अलग- अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गृह विभाग द्वारा जारी सूची में बलौदाबाजार के प्रशिक्षु आईपीएस जितेन्द्र कुमार यादव को नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली दुर्ग, पुस्कर शर्मा को रायगढ़ से नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर, योगेश कुमार पटेल को राजनांदगांव से नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़, गौरवराम प्रवेश राय बिलासपुर से नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के साथ- साथ सुश्री रतना सिंह को रायपुर से नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रायपुर में पदस्थापना दी गई है। हाल ही में रायगढ़ सीएसपी चंद्रकांत वर्मा को अब रायगढ़ की जगह एसडीओपी सीतापुर भेजा गया है।