पांच साल की बहन से दुष्कर्म में भाई को फांसी की सजा,कई बार पीड़िता के साथ किया था रेप

by Kakajee News

पिथौरागढ़ में नेपाली मूल की पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार सौतेले भाई को पॉक्सो कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। नेपाल में माता-पिता की मौत के बाद पीड़ित बच्ची सौतेले भाई के साथ रहती थी। इस दौरान आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पड़ोसियों की सूचना पर बीते तीन अप्रैल को पुलिस को मासूस बच्ची के साथ दरिंदगी की सूचना मिली थी।

पुलिस ने आरोपी 31 वर्षीय सौतेले भाई को हिरासत में लेकर बच्ची को कार्ड उज्ज्वला संस्था के सुपुर्द कर दिया। मामला पॉक्सो कोर्ट में चला। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी प्रमोद पंत और विशेष अभियोजक प्रेम भंडारी की दलीलों और गवाहों को सुनते हुए विशेष न्यायाधीश पॉक्सो डॉ. जीके शर्मा ने शुक्रवार को आरोपी को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है।

Related Posts

Leave a Comment