43 नक्सलियों ने SP के सामने किया सरेंडर, कई बड़ी घटनाओं को दे चुके है अंजाम

by Kakajee News

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों की घर वापसी के लिए पुना नर्कोम अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में सक्रिय 1 लाख के इनामी समेत 43 वारंटी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। SP सुनील शर्मा व CRPF के अधिकारियों के सामने इन नक्सलियों ने हथियार छोड़ने का फैसला किया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक नक्सली पर एक लाख और बाकी 42 पर दस-दस हज़ार रुपए का इनाम था। ये सभी नक्सली कुकानार गादीरास फूलबगड़ी व चिंतागुफा थाना क्षेत्र के थे। पुना नर्कोम अभियान के तहत बीतें सौ दिनों में करीब 176 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Related Posts

Leave a Comment