रायगढ़. पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, पर सख्त कार्रवाई के दिये गए दिशा निर्देश पर भूपदेवपुर पुलिस मुखबिर लगाकर लगातार दूसरे दिन क्षेत्र में जुआ रेड की कार्रवाई की गई है। 21 अक्टूबर को लोढाझर हाईवे के पास जुआ खेल रहे 05 जुआरियों से जुआ में लगे नकदी 21,500 रूपये जप्त कर जुआ रेड की कार्रवाई की गई थी।
इसी क्रम में कल 22 अक्टूबर की रात्रि ग्राम कांशीचुआ मौहारीडीपा स्कूल के पास कुछ लोग 52 पत्ते तास से जुआ खेलने की सूचना पर टीआई भूपदेवपुर उत्तम साहू हमराह स्टाफ जगेश्वर प्रसाद, जगदीश नायक आरक्षक जक्शन बघेल, त्रिभुवन सिदार, सुमीत मिंज के साथ जुआ रेड कार्यवाही किया गया ।
जिसमें जुआडियान जवाहर लाल सारथी पिता रामजी सारथी उम्र 31 साल, मिनकेतन साहू पिता मंगलू राम साहू उम्र 22 साल, किर्तन निषाद पिता खुशीराम निषाद उम्र 22 साल, धनेश्वर यादव पिता केवल यादव उम्र 45 साल साकिनान कांशीचुंआ एवं नकूल साहू पिता तेजराम साहू उम्र 41 साल साकिन डूमरपाली थाना भूपदेवपुर को जुआ खेलते पकडा गया है जिनके फड एवं पास से जुमला नगदी रकम 7,300- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है।
