रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी हुआ है। नवा रायपुर, अटल नगर स्थित महानदी भवन से आईएएस अफसरों का तबादला सूची जारी हुआ है। इनमें रीता शांडिल्य को सचिव, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग की जिम्मेदारी दी गई। वहीं IAS भुवनेश यादव को विशेष सचिव तकनीक शिक्षा एवं रोजगार विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं नीलम नामदेव एक्का को, सचिव,राजस्व आपदा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं उन्हें पुर्नवास और भू अभिलेख आयुक्त की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि आईएएस आकाश छिकारा को महासमुंद जिला पंचायत से दंतेवाड़ा जिला पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग जिला पंचायत CEO एस आलोक महासमुंद के नए जिला पंचायत CEO होंगे। 2 दिन पहले दंतेवाड़ा जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन को दुर्ग का सीईओ बनाया गया था।
225
