सावन का माह चल रहा है , कहते है सावन माह में बाबा महादेव में जल चढाने से खुश होते है | ऐसे में राजीनीतिक दल भी कवर यात्रा के जरिए भगवन शिव पर जल चढ़ा रहे है | कांवर यात्रा के जरिये कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में शक्ति प्रदर्शन करने की होड़ लगी है । शुक्रवार को संसदीय सचिव एवं पश्चिम विधानसभा के विधायक ने कांवर यात्रा निकाली थी । जिसमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए थे । आज ब्बीजेपी के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांवर यात्रा के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया ।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र खमतराई से महादेवघाट तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई । खमतराई बाजार राजेश मूणत ने भोलेनाथ की पूजा के बाद कांधे पर कांवर थामी और यात्रा का नेतृत्व किया । बोलबम के जयकारों के साथ पीछे पीछे हजारों कांवरिये रवाना हुए । राजेश मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए आज कर यात्रा निकाले है | भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करेंगे |
