घर पर शराब बेचने की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस की शराब रेड कार्रवाई,आरोपी से 15 लीटर महुआ शराब की जप्ती, आरोपी भेजा गया रिमांड पर

by Kakajee News

रायगढ़। मंगलवार को पेट्रोलिंग पर रवाना हुए पूंजीपथरा स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिला कि डीपापारा गेरवानी का पवन कुमार रात्रे अपने घर में अवैध रूप से बिक्री के लिये महुआ शराब रखा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा शराब रेड कार्रवाई किया गया। आरोपी के घर आंगन पर 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरा हुआ 15 लीटर महुआ शराब (कीमती 1,500) का मिला। आरोपी पवन कुमार रात्रे पिता अवध राम रात्रे उम्र 21 वर्ष निवासी डीपापारा गेरवानी के विरूद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गौतम ठाकुर, आरक्षक भूपेश राठिया,  कल्याण सिंह, गणेश राठिया, विद्या सिदार की सक्रियता एवं अहम भूमिका रही है ।

Related Posts

Leave a Comment