शासकीय हाई स्कूल कोलियरी आज छात्रों का मुह मीठा करा कर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । मुख्य अतिथि के रूप में कुरूद जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा साहू उपस्थित रही । शाला उत्सव एवं साइकिल वितरण मुंह मीठा करा कक्षा में स्थान लाने वाले बच्चों को प्रोत्साहन राशि देकर उत्साहवर्धन किया गया । इस दौरान शिक्षक गन और ग्रामीण भी मौजूद रहे ।
शारदा साहू ने बताया कि शासन के योजना बहुत अच्छा जो छोटे छोटे बच्चे पहली बार स्कूल आ रहे उनका स्वागत वंदन किया गया । उन्होंने बताया कि मुंह मीठा कराया , छात्र विद्यालय में निर्भीक होकर आए अपने जीवन मे ज्ञान के दीपक को निरंतर जलाकर अपने भविष्य गढ़ने अभी से ततपर हो जाए। शालाओं में पूर्व से नामांकित छात्र-छात्राओं को भी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई तथा हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों में पाठ्यपुस्तक के साथ-साथ कक्षा 9वीं की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल वितरित की गई

